BREAKING : छत्तीसगढ़ में सीएम के शपथ ग्रहण से पहले नक्सली हमला...IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद, एक घायल - Balaji 36 News

BREAKING : छत्तीसगढ़ में सीएम के शपथ ग्रहण से पहले नक्सली हमला…IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद, एक घायल


नारायणपुर। जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से CAF का एक जवान शहीद हो गया है। जबकि एक जवान घायल है। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि थाना छोटेडोंगर क्षेत्र के आमदई खदान के पास CAF के जवान सर्चिंग पर निकले थे, उसी दौरान IED ब्लास्ट हुआ। शहीद जवान कमेलश साहू जांजगीर-चांपा जिले के हसौद गांव का रहने वाला था। एक आरक्षक विनय कुमार को मामूली चोट आई है, जिनका इलाज चल रहा है। आसपास के इलाके में पुलिस बल, DRG और ITBP जवान सर्चिंग में जुटे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *