जगन्नाथ मंदिर दर्शन करने पहुंचे सीएम विष्णु देव साय


रायपुर।  छत्तीसगढ़ में सीएम पद की शपथ लेने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं बलराम जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे।

बता दें कि बीजेपी विधायक दल की बैठक में भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कुनकुरी से विधायक विष्णुदेव साय को प्रदेश की कमान सौंप दी गई है। विष्णुदेव साय आज राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। कार्यक्रम में पीएम मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *