छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मिचांग का असर, तेज हवा के साथ आज भी बारिश की संभावना - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मिचांग का असर, तेज हवा के साथ आज भी बारिश की संभावना


बर्फबारी का असर अब उत्तर भारत के मौसम पर दिखाई दे रहा है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में ठंडी हवाएं चलने  के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज, 7 दिसंबर को बारिश की आशंका जताई है.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, दक्षिण बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पूर्वी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इसके अलावा मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश संभव है. वहीं, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, मराठवाड़ा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश का अलर्ट है.

पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के साथ दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के ऊपर बना गंभीर चक्रवाती तूफान मिचौंग अब पूर्वोत्तर तेलंगाना,दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण आंतरिक ओडिशा के निम्न दबाव के क्षेत्र में कमजोर हो गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान इस तूफान के असर के कारण संबंधित राज्यों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. यसवाराओपेटा (तेलंगाना) में सबसे अधिक 34 सेमी बारिश दर्ज की गई. इसके बाद पलावंचा (तेलंगाना) में 25 सेमी, भीमाडोल (तटीय आंध्र प्रदेश) में 24 सेमी, पोट्टांगी (ओडिशा) में 11 सेमी बारिश हुई है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *