कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक के लिए 4 राज्यों में नियुक्त किए पर्यवेक्षक, छत्तीसगढ़ में इनके नाम - Balaji 36 News

कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक के लिए 4 राज्यों में नियुक्त किए पर्यवेक्षक, छत्तीसगढ़ में इनके नाम


नई दिल्ली/रायपुर। विधानसभा चुनाव में तेलंगाना को छोड़कर बाकी 3 राज्यों में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी ने 4 राज्यों में विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्ति कर दिए हैं।

छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन, रमेश चेन्निथला और प्रीतम सिंह को कांग्रेस पर्यवेक्षक बनाया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी ने वेणुगोपाल ने एक आदेश में कहा कि संबंधित राज्यों के महासचिव और प्रभारी इन पर्यवेक्षकों के साथ समन्वय करेंगे। जल्द की यहां नेता प्रतिपक्ष का चयन कर लिया जाएगा।

वहीं राजस्थान में पार्टी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मधुसूदन मिस्त्री, मुकुल वासनिक और शकील अहमद खान को कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त किया। इसमें कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी विधायक दल की बैठकों के समन्वय के लिए तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *