IND vs AUS 4th T20 Live : ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, गेंदबाजी करने का लिया फैसला - Balaji 36 News

IND vs AUS 4th T20 Live : ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, गेंदबाजी करने का लिया फैसला


रायपुर। IND vs AUS 4th T20 Live : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां टीम ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला दोनों टीम के लिए महत्वपूर्ण है। एक तरफ जहां टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने का मौका है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम बराबरी करना चाहेगी। पिछले मैच के हीरो ग्लेन मैक्सवेल के लौट जाने से जहां कंगारू टीम थोड़ी कमजोर हुई है तो वहीं श्रेयस अय्यर की वापसी से टीम इंडिया के मीडिल ऑर्डर को और बल मिलेगा। अय्यर के आने से तिलक वर्मा को बाहर बैठना पड़ेगा।5 मैच की टी20 सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 2-1 से आगे है। टीम इंडिया ने पहला मुकाबला 2 विकेट से जबकि दूसरा मुकाबला 44 रन के अंतर से जीता था। तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर सीरीज में जान फूंक दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *