SUICIDE NEWS : शिक्षिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो पन्ने का मिला सुसाइड नोट…. - Balaji 36 News

SUICIDE NEWS : शिक्षिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो पन्ने का मिला सुसाइड नोट….


कोरबा। SUICIDE NEWS : जिले से खुदकुशी करने की खबर सामने आ रही है जहां बालको थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन में एक शिक्षिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूरा मामला कोरबा जिले का।

जानकारी के अनुसार कोरबा में एक शिक्षिका ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया है। मृतिका का नाम नीता यादव शिक्षाकर्मी वर्ग 1 पर बालको शासकीय स्कूल में पदस्थ थी. पुलिस ने मृतिका के पास से दो पन्ने का सुसाइड नोट बरामद किया है. बालको पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

कोरबा सीएसपी विश्वदीप त्रिपाठी ने बताया कि मृतिका की दो शादी हो चुकी थी. वह दूसरे पति के साथ रहती थी. पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *