ग्रामीण ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पुलिस पर लगाया पैसे मांगने का आरोप - Balaji 36 News

ग्रामीण ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पुलिस पर लगाया पैसे मांगने का आरोप


महासमुंद। जिले के लाफिनकला गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सोमवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. जिसमें मृतक ने फिंगेश्वर पुलिस पर चोरी के मामले में एक लाख रुपए रिश्वत की मांग करने का जिक्र किया है.

पुलिस के मुताबिक, जिसके घर में चोरी हुई उसने 15 हजार रुपए चोरी की बात कही, वहीं मृतक के परिजनों परिजनों का आरोप है कि मृतक को रविवार की सुबह फिंगेश्वर पुलिस को 20 हजार रुपए देना था, लेकिन उसी दिन सुबह उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

महासमुंद सिटी कोतवाली अंतर्गत ग्राम लाफिनकला में रविवार को गांव के राजाराम निषाद पिता विशाल निषाद 42 वर्ष नदी से लगे आम के पेड़ पर फांसी पर झूल कर आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना महासमुंद पुलिस को दी गई. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। जब मृतक के जेब की तलाशी ली तो पुलिस सुसाइड नोट मिला. सुसाइड नोट को ASI अश्विनी मारकंडे पूरे गांव के सामने पढ़ कर सुनाया.

एएसआई अश्विनी मारकंडे ने बताया कि मृतक राजाराम निषाद ने सुसाइड नोट पर लिखा कि, फिंगेश्वर पुलिस द्वारा एक लाख मांग की गई है. मुझे फिंगेश्वर पुलिस द्वारा थाने बुलाया गया था. इस दौरान गांव के सरपंच (सरपंच पति नेतन पटेल) भी साथ था. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *