CG NEWS : लखमा ने पुल निर्माण का किया निरीक्षण, कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश - Balaji 36 News

CG NEWS : लखमा ने पुल निर्माण का किया निरीक्षण, कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश


सुकमा। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के उद्योग व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने ओड़िसा से सुकमा छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली निर्माणाधीन मोटा पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल संबंधित निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। केबिनेट मंत्री ने पुल का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। ताकि, लोगों को आने जाने में कोई परेशानी न हो।

बता दें कि कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक कवासी लखमा ने कोंटा स्थित रामलिंगेश्वर स्वामी नयापारा शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोडू राजा, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुन्नम नागेश, माड़वी देवा, वेको हूंगा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *