घर में अकेला पाकर चाचा ने 13 साल की भतीजी के साथ किया दुष्कर्म - Balaji 36 News

घर में अकेला पाकर चाचा ने 13 साल की भतीजी के साथ किया दुष्कर्म


सागर।  मध्यप्रदेश के सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत रिश्तो को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, यहां सगे चाचा ने   अपनी ही 13 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

मिली जानकारी अनुसार बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत 13 वर्षीय किशोरी घर में सो रही थी। और परिवार के सदस्य कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे। तभी रात में किशोरी के सगे चाचा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। और घटना के बाद आरोपी चाचा फरार हो गया। जब परिजन घर वापस आए तो किशोरी ने परिजनों को पूरी वारदात की जानकारी दी। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और और शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बीना थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी चाचा पर मामला दर्ज किया गया है और पुलिस के द्वारा लगातार आरोपी की तलाश की जा रही है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *