weather update: भारी बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से इमारत में आग लगी, कई वाहन जलकर खाक - Balaji 36 News

weather update: भारी बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से इमारत में आग लगी, कई वाहन जलकर खाक


ठाणे।  महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर जिले के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से ठाणे में एक इमारत में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार ठाणे में भिवंडी शहर के कलहेर क्षेत्र में दुर्गेश पार्क इलाके में एक इमारत की प्लास्टिक की छत पर सुबह आकाशीय बिजली गिरने से आग लग गई।

भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ अधिकारी के अनुसवार घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन आग से इमारत की प्लास्टिक की छत क्षतिग्रस्त हो गई। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया।

बताया जा रहा है कि पालघर में बारिश के बाद कुछ मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं की सूचना मिली। पालघर जिला ग्रामीण नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा कि केलवे पुलिस थाना अंतर्गत इस तरह की एक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

यहां जानिए मौसम का हाल

रविवार, 26 नवंबर को गुजरात और महाराष्ट्र के तटों पर छिटपुट गड़गड़ाहट संभव है. गुजरात के दक्षिण-पूर्वी छोर, उत्तर-पश्चिमी महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी छोर पर भारी बारिश की आशंका है। वहीं ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, गुजरात और पश्चिमी राजस्थान में बिजली गिरने के साथ छिटपुट बारिश का अनुमान है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *