Breaking: मरीन ड्राइव तालाब में मिली युवती की लाश, इलाके में दहशत का माहौल - Balaji 36 News

Breaking: मरीन ड्राइव तालाब में मिली युवती की लाश, इलाके में दहशत का माहौल


रायपुर। जिले के तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) से बड़ी खबर आ रही है. यहां एक युवती की लाश मिली है. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट है. मौत का कारण अज्ञात है.

बता दें तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) में सुबह के वक़्त सैर करने आये लोगों ने एक युवती की लाश देखी. जिसके बाद लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौका-ए- वारदात पर पहुंची और अपनी जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक मृतिका युवती रायपुर के एम्स अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ थी. युवती का नाम दीक्षा चौहान बताया जा रहा है. मृत युवती देहरादून की रहने वाली है. 2021 से एम्स अस्पताल में काम कर रही है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *