कॉलेज छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी मम्मी-पापा, मुझे माफ करना… - Balaji 36 News

कॉलेज छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी मम्मी-पापा, मुझे माफ करना…


भिलाई। रूंगटा कॉलेज के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा है- सॉरी मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मेरे कारण आप लोगों को कष्ट मिल रहा है। फिलहाल पुलिल ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया है।

दुर्ग जिले के लिटिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत डोड़की गांव निवासी संतोष वर्मा के दो बेटे और एक बेटी है। बेटी सबसे बड़ी और निखिल वर्मा (19) मंझला और फिर एक छोटा बेटा शाहिल वर्मा है। निखिल रूंगटा कॉलेज भिलाई से आईटीआई प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। निखिल ने शुक्रवार शाम हॉस्टल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। निखिल ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *