सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद की सजा - Balaji 36 News

सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद की सजा


नई दिल्ली। टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सभी आरोपियों रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलबीर मलिक और अजय कुमार को मकोका के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। पांचवें दोषी को तीन साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने पांचों दोषियों पर जुर्माना भी लगाया है।

बता दें, पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की साल 2008 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह उस समय अपनी कार से घर लौट रही थीं। इस हत्याकांड में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें चार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *