केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने की मांग, छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र - Balaji 36 News

केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने की मांग, छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र


रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी लगातार केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने की मांग कर रहे हैं। वहीं चुनाव के कारण लगे आचार संहिता के बीच छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सभी कर्मचारियों को केंद्र के समान 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के लिए फेडरेशन ने भारत निर्वाचन आयोग से अनुशंसा की थी.लेकिन दीपावली के पहले अनुमति नहीं मिलने से कर्मचारियों में रोष है. इस बीच एक बार फिर से छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने महंगाई भत्ता को लेकर निर्वाचन आयोग से अनुशंसा की है।

आपको बता दे  पत्र में कहा कि दीपावली राष्ट्रीय त्योहार होने के कारण उक्त पर्व को उत्साह पूर्वक मनाने के लिए अन्य माह की तुलना में प्रदेश के कर्मचारियों को अतिरिक्त आर्थिक व्यय का सामना करना पड़ रहा है. यह पर्व नवंबर माह के मध्य सप्ताह में होने के कारण कर्मचारियों और पेशनरों को आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *