पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस - Balaji 36 News

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस


जबलपुर/मध्यप्रदेश : जबलपुर में चरित्र संदेह में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है, देर रात को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ जिसके बाद आवेश में आकर पति ने पत्नी के सिर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया। सिविल लाइन थाना अंतर्गत छुई खदान का मामला।

मृतिका की आवाज सुनकर पड़ोसियो ने थाना सिविल लाइन थाना को इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति शारदा ठाकुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मृतिका, अंगूरी बाई अपने पति शारदा ठाकुर 19 वर्षीय बेटे और 20 वर्ष की बेटी के साथ रहा करती थी। आरोपी पति हमेशा ही अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह भी करता था जिसको लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ था। इससे पहले भी कई बार पति-पत्नी का विवाद हुआ जिसकी सुलह बच्चों ने करवाई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *