https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
चूरू। एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। घटना सुजानगढ़ के पास कानोता चौकी के पास की है। पुलिसकर्मियों की एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में बैठे ASI समेत 5 पुलिस अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई। एएसआई और तीन पुलिसकर्मी खींवसर थाने से थे और एक कांस्टेबल जायल थाने में तैनात था। सुजानगढ़ सीओ शकील खान ने हादसे की जानकारी दी है।
पुलिसकर्मियों की गाड़ी सुजानगढ़ सदर थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। उन्होंने कहा कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और दो लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।