नक्सलियों ने युवक का किया अपहरण, पुलिस मुखबिरी के शक में उतारा मौत के घाट - Balaji 36 News

नक्सलियों ने युवक का किया अपहरण, पुलिस मुखबिरी के शक में उतारा मौत के घाट


कांकेर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्‍सलियों ने एक युवक का अपहरण करने के बाद गोली मारकर उसकी हत्‍या कर दी है। नक्‍सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में युवक की हत्या की है। घटना कांकेर लहरी थाना क्षेत्र की है।जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के लहरी थाना क्षेत्र में युवक फुटबाल खेलने गया था। इसी दौरान नक्‍सलियों उसे अगवा कर‍ लिया। इसके बाद नक्‍सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में दिनदहाड़े गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *