फर्जी प्रमाण पत्र मामले में दो शिक्षकों पर गिरी गाज, सेवा समाप्ति के आदेश जारी - Balaji 36 News

फर्जी प्रमाण पत्र मामले में दो शिक्षकों पर गिरी गाज, सेवा समाप्ति के आदेश जारी


बस्तर। शिक्षा विभाग ने बड़ी करवाई की है. यहां फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी पाने वालों दो शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है. दो व्याख्याताओं की सेवा समाप्त कर दी गई है.

जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में कार्रवाई करते हुए बड़े मुरमा स्थित हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ व्याख्याता चंद्र कांत प्रसाद और कलचा हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ कांती प्रसाद की सेवा ख़त्म कर दी है.

जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने बताया कि, फर्जी प्रमाण पत्र के मामले में संबंधित शिक्षकों की शिकायत की गई थी. इस मामले की छान बीन समिति द्वारा की गई. जांच के बाद सचिवालय स्तर से दोनों शिक्षकों की सेवा समाप्ति करने के आदेश जारी कर दिए गए है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *