नक्सलियों ने कायराना करतूत को दिया अंजाम, मोबाइल टावर को किया आग के हवाले - Balaji 36 News

नक्सलियों ने कायराना करतूत को दिया अंजाम, मोबाइल टावर को किया आग के हवाले


कांकेर। जिले के छोटेबेटिया क्षेत्र में नक्सलियों ने मोबाइल टावर में आग लगा दी। नक्सलियों ने घटना को बीती रात अंजाम दिया है। घटना में मोबाइल का टावर का जनरेटर जल कर खाक हो गया है। पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची है। पूरा मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है।

कांकेर जिले के अचिनपुर गांव में लगे मोबाइल टॉवर को नक्सलियों ने बीती रात आग लगा दिया। टॉवर जियो कंपनी का बताया गया है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में घटी घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई है। मामले में सज्ञान लेते हुए पुलिस के द्वारा अग्रिम करवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *