अगर राज्य में कांग्रेस की सत्ता बरकरार रही तो महिलाओं को हर साल 15000 रुपये मिलेंगे : देवेन्द्र यादव - Balaji 36 News

अगर राज्य में कांग्रेस की सत्ता बरकरार रही तो महिलाओं को हर साल 15000 रुपये मिलेंगे : देवेन्द्र यादव


अगर राज्य में कांग्रेस की सत्ता बरकरार रही तो महिलाओं को हर साल 15000 रुपये मिलेंगे। ‘छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना: महिलाओं के खातों में हर साल 15000 रुपये. न फॉर्म भरें, न लाइन में लगें। श्री यादव ने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की फिर सरकार बनी तो ‘छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना’ (Chhattisgarh Griha Lakshmi Yojana) की शुरुआत की जाएगी। जिसके तहत महिलाओं के खातों में हर साल 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, “मेरी माताओं-बहनों! आज देवारी (दिवाली) के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ में माता लक्ष्मी की असीम कृपा रहे। मेरा छत्तीसगढ़ अमीर हो, हम गरीबी के अभिशाप को मिटा सके इस संकल्प के साथ हमारी सरकार ने पांच साल काम किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *