छत्तीसगढ़ में ED की छापेमारी : पटाखा कारोबारी के घर ईडी की दबिश - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ में ED की छापेमारी : पटाखा कारोबारी के घर ईडी की दबिश


भिलाई। भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार 8 नवंबर की सुबह सरकार से जुड़े कुछ लोगों के करीबी और पटाखा व्यापारी सुरेश घींगानी के घर दबिश दी। ईडी ने सुरेश के घर एक महीने में दूसरी बार छापामार कार्रवाई की है। कहा जा रहा है कि उन्हें महादेव और अन्य घोटालों के लेनदेन से जुड़े अहम सबूत मिले हैं। इससे जुड़े दस्तावेजों की जांच और पूछताछ करने के लिए टीम पहुंची है.

ईडी की 8-10 सदस्यीय टीम बुधवार सुबह 6 बजे भिलाई-3 के पदुम नगर स्थित पटाखा कारोबारी और कांग्रेस नेता सुरेश घींगानी के घर पहुंची। घर पहुंचते ही टीम ने सभी मेंबर को अंदर से बाहर और बाहर से अंदर आने की मनाही की। इस दौरान किसी तरह का बवाल न हो इसको देखते हुए सुरक्षा जवानों को भी घर के बाहर तैनात किया गया है।

: बता दें कि सुरेश घींगानी थोक पटाखा व्यवसायी है। भिलाई तीन के पदुमनगर में उनके निवास से कुछ दूरी पर महादेव बुक से जुड़े और दुबई में बैठे सौरभ चंद्राकर के बिजनेस पार्टनर दीप सावलानी का घर भी है।

कहा जा रहा है कि ईडी को महादेव बुक की काली कमाई के अवैध लेन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कई अहम दस्तावेज मिले हैं। इसी के आधार पर वो एक महीने में दूसरी बार सुरेश घींगानी के घर जांच के लिए पहुंची है। अगर उनके यहां पुख्ता सबूत मिलते हैं तो ईडी आगे की कार्रवाई भी कर सकती है। फिलहाल टीम सुरेश और उनके बेटे बंटी से पूछताछ कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *