https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
भिलाई। भिलाई के स्मृति नगर से दरअसल यूपी एटीएस ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। एटीएस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ लखनऊ ले गई है। लखनऊ ले जाने से पहले एटीएस की टीम ने संदिग्ध आतंकी को दुर्ग कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया।
जानकारी के मुताबिक, यूपी एटीएस की टीम को भिलाई में संदेही आतंकी की सूचना मिली थी। पिछले दो दिनों से एटीएस की टीम भिलाई पहुंची हुई थी। 7 नवम्बर को दुर्ग पुलिस की मदद से आरोपी वजीहउद्दीन को पकड़ा गया। एटीएस की टीम उसे अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि वजीहउद्दीन यूपी के अलीगढ़ में एक कोचिंग में पढ़ता था। पिछले कुछ समय से स्मृतिनगर के एसबीआई कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था।