IED ब्लास्ट, दो कर्मी और जवान घायल - Balaji 36 News

IED ब्लास्ट, दो कर्मी और जवान घायल


कांकेर। चुनाव के विरोध में लगातार नक्सली वारदात को अंजाम देकर चुनाव में खलल पहुंचाना चाहते है। कांकेर में आज हुए IED ब्लास्ट में बीएसएफ का एक जवान और मतदान दल के 2 सदस्य घायल हो गए।

बीएसएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी कांकेर जिले के थाना छोटेबेटिया के 04 मतदान दलों को लेकर कैम्प मारबेड़ा से रेंगाघाटी रेंगागोंदी मतदान केन्द्र जा रही थी। घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति सामान्य है. यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी है।

जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार इस घटना में बीएसएफ के आरक्षक चंद्रप्रकाश सेवल एवं पोलिंग पार्टी के 02 कर्मचारी घायल हो गये। दोनों घायल चुनाव अधिकारी पीठासीन पदाधिकारी हैं। तीनों घायल की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक घायलों का ईलाज छोटेबेठिया में किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *