CG CRIME NEWS : मछली पकड़ने के दौरान हुआ बड़ा हादसा, पिता और बेटी की हुई मौत, बताई गई यह वजह - Balaji 36 News

CG CRIME NEWS : मछली पकड़ने के दौरान हुआ बड़ा हादसा, पिता और बेटी की हुई मौत, बताई गई यह वजह


अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में गुरुवार को मछली मारने गए पिता-पुत्री तालाब में डूब गए। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर शुक्रवार को दोनों की लाश बरामद की है। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरहडीहा खालमुंडा का है।

मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के ग्राम जरहडीहा खालमुंडा में पिता-पुत्री गुरुवार को तालाब में मछली मारने गए थे। इस दौरान दोनों तालाब में डूब गए। इसकी जानकारी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर पिता-पुत्री के शव को बाहर निकाला गया। तालाब में पिता-पुत्री के डूबने से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *