CG Election 2023: विषेश मुहूर्त में आज पर्चा भरेंगे TS सिंहदेव - Balaji 36 News

CG Election 2023: विषेश मुहूर्त में आज पर्चा भरेंगे TS सिंहदेव


रायपुर । छत्तीसढ़ की अंबिकापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने डिप्टी CM टीएस सिंह देव को अपना प्रत्याशी बनाया है. इस सीट पर 17 नवंबर को यानी दूसरे चरण में वोटिंग होगी.  प्रदेश में चुनाव के लिए नामांकन का दौर जारी है. पहले फेस के विधानसभा चुनाव के लिए  नामांकन की तारीख खत्म हो गई है

डिप्टी CM टीएस सिंह देव सरगुजा जिले की अंबिकापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।  ऐसे में अपने नामांकन को लेकर उन्होंने कहा कि वे शुभ मुहुर्त में अपना नॉमिनेशन करेंगे। इसी के साथ आज अंबिकापुर जिला निर्वाचन कार्यालय में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, खाद्यमंत्री अमरजीत भगत और लुंड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन में सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा भी शामिल होंगे। नामांकन के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित आम सभा को सभी कांग्रेस के दिग्गज नेता संबोधित करेगें। बता दे .पंडितों ने उन्हें 23 और 27 अक्टूबर की तारीख नामांकन के लिए शुभ बताई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *