छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड की दस्तक, दो दिनों में गिरेगा पारा, गर्म कपड़ों की बढ़ी मांग - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड की दस्तक, दो दिनों में गिरेगा पारा, गर्म कपड़ों की बढ़ी मांग


छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रात में हल्की ठंड लगने लगी है। अभी ठंड और बढ़ेगी इसके साथ मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जा रही है।

प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में देर रात के साथ थी सुबह-सुबह हल्की ठंड लगने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार,  मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक ऐसे ही रहने की संभावना है। कुछ दिनों के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज किया जाएगा।ठंड बढ़ने के साथ ही अब तापमान में गिरावट आएगी। बीते दिनों शनिवार को राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। आज रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *