BREAKING NEWS : नक्सलियों के मंसूबे पर जवानों ने फेरा पानी…IED बम को किया बरामद


नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव को लेकर बहिष्कार का आह्वान किया है। जिसके बाद नारायणपुर जिले के ओरछा के घोटुल पारा में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए IED प्लांट किया था। बताया जा रहा है कि जवानों ने सर्चिंग के दौरान 4 किलो का IED बरामद किया। नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर गया। ओरछा थाने का मामला।

जानकारी के अनुसार जवानों को निशाना बनाने नक्सलियों ने IED प्लांट किया था। जवानों ने IED ट्रेक कर मौके पर डिफ्यूज कर दिया। थाना के DRG, बस्तर फाइटर और CAF की संयुक्त कार्रवाई की गई। बता दें कि विधानसभा चुनाव के समय नक्सली सक्रिय हो गए हैं। इन दिनों प्रेस नोट जारी कर राजनीतिक पार्टियों को धमकी भी दे रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *