ब्राह्मण पारा इलाक़े में बदमाशों ने घर में घुसकर मारा चाकू, 2 पुरुष और 2 महिला घायल, आरोपी फरार - Balaji 36 News

ब्राह्मण पारा इलाक़े में बदमाशों ने घर में घुसकर मारा चाकू, 2 पुरुष और 2 महिला घायल, आरोपी फरार


रायपुर। राजधानी के ब्राह्मण पारा इलाक़े में  शाम चाकूबाजी की वारदात हुई जिसमें एक घर में घुसकर कुछ बदमाशों ने 2 युवक और 2 महिलाओं पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गए। यह पूरा मामला आज़ाद चौक थाना इलाक़े का है आज़ाद चौक थाना प्रभारी ने बताया कि आपसी साजिश के चलते दोनों पक्षों में हमेशा विवाद होता रहता था जिसकी वजह से आज ये विवाद बढ गया और कुछ आरोपियों ने घर में घुसकर 2 युवकों को चाकू गोद दिया। मामलें में अभी तक पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और इस मामलें में पुलिस 2 आरोपियों की तलाश कर रही है। घायलों को पुलिस ने एम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। ये वारदात शाम 8 बजे से 9 के बीच की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *