IND vs BAN: बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसलाIND vs BAN: बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला - Balaji 36 News

IND vs BAN: बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसलाIND vs BAN: बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला


खेल डेस्क। IND vs BAN: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।

बता दें कि रोहित शर्मा की टीम इंडिया अब तक विश्व कप 2023 में हारी नहीं है। भारत ने अपने शुरुआती तीनों मैच जीते हैं जबकि बांग्लादेश को 3 में से एक ही मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच विश्व कप के इतिहास में अबतक 4 मैच खेले गए हैं। भारत ने पिछले तीनों मुकाबले जीते हैं। बांग्लादेश ने 16 साल पहले 2007 के विश्व कप में भारत को हराया था। भारत की नजर बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप में लगातार चौथी जीत होगी जबकि बांग्लादेश 16 साल पुराना इतिहास दोहराने की कोशिश करेगा।

जानें भारत का संभावित प्लेइंग 11

India vs Bangladesh World cup Live Update: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश का संभावित प्लेइंग-11

India vs Bangladesh World cup Live Update: तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, महमूदुल्लाह, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *