छत्तीसगढ़ में वाहन से लाखों के चांदी के पायल जब्त, पुलिस ने की कार्रवाई - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ में वाहन से लाखों के चांदी के पायल जब्त, पुलिस ने की कार्रवाई


बिलासपुर। जिले में पुलिस ने एक वाहन से भारी मात्रा में चांदी के जेवरात जब्त किए हैं। पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक निजी वाहन से 7 किलो के चांदी के पायल बरामद किए हैं। जिसके कीमत लगभग 5 लाख रूपए बताई जा रही है। कार चालक द्वारा गहनों के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज पेश न करने पर पुलिस ने जब्ती कार्रवाई की। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर में चेकिंग दौरान 7 किलो चांदी कीमत 5 लाख के पायल बिना किसी वैध दस्तावेज के ले जाने पर विधिवत जब्त किया गया। सोमवार को भी बिलासपुर पुलिस ने तीन अलग-अलग वाहनों से 15. 95 लाख रुपए जब्त किया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *