https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
धमतरी। धमतरी में हुए हत्याकांड के बाद सियासत गरमा गई हैं. इस घटना के बाद भाजपा वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा हैं. जिसमें उन्होंने अपने हथियार को वापस दिलाने और कुरुद विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित करने की मांग की हैं. वही छत्तीसगढ़ बीजेपी ने प्रदेश स्तरीय आरोप पत्र समिति गठित की है। धमतरी जिले के कुरुद से बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर को इस समिति का संयोजक बनाया गया है।
अजय चंद्राकर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कहां हैं कि मुख्य चुनाव आयुक्त छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव कुरूद क्षेत्र क्रमांक 57, जिला धमतरी में कानून व्यवस्था की स्थिति अनियंत्रित हैं. जिला पुलिस अधीक्षक की पूरी भूमिका संदिग्ध हैं.. कल रात को परसट्ठी गांव में फिर बवाल हुआ जिसमे कार्रवाई का आग्रह हैं।

