https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो रहा है। विश्वकप मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। राहत की बात है कि ओपनर शुभमन गिल की वापसी हुई है। वह रोहित के साथ ओपनिंग करते दिख सकते हैं। सात साल बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भारतीय सरजमीं पर खेलने जा रही है।