https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
रायपुर । पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद छत्तीसगढ़ की तीन विधानसभा क्षेत्र का करेंगे दौरा करने रायपुर पहुंचे हैं। आज उनके दौरे का यह दूसरा दिन है ।
आपको बता दे रूठे नेताओं को मनाने से जुड़े इस पूरे कवायद की कमान अब केंद्रीय मंत्रियों को सौंप दी गई है। रविशंकर प्रसाद यहां तीन अलग-अलग सीटों पर कोर ग्रुप के सदस्यों की बैठक लेंगे और माहौल को भांपने की कोशिश करेंगे।आज जिन सीटों पर यह बैठक होगी उनमें आरंग, अभनपुर और धरसींवा विधानसभा सीट शामिल है। जाहिर है इन्ही तीन सीटों पर अबतक सबसे ज्यादा असहमति के हालात नजर आये है। देखना दिलचस्प होगा कि बड़े नेता क्या वाकई स्थानीय नेताओं की नाराजगी दूर कर पाते हैं या फिर इन सीटों पर भाजपा को बगावत झेलना पड़ता है।