आचार संहिता के कारण छत्तीसगढ़ में व्यापम की परीक्षा स्थगित, 15 अक्टूबर को होना था एग्जाम - Balaji 36 News

आचार संहिता के कारण छत्तीसगढ़ में व्यापम की परीक्षा स्थगित, 15 अक्टूबर को होना था एग्जाम


रायपुर। आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 15 अक्टूबर को होने वाली सहायक प्रबंधक (फील्ड ऑफिसर), कार्यालय सहायक, सामान्य सहायक, समिति प्रबंधक (नवीन संवर्गी), कनिष्ठ प्रबंधक (2), कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (ट्रेजरी विशेषज्ञ), मुख्य लेखापाल, उप प्रबंधक, सहायक प्रबंधक भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल से प्राप्त जानकारी केे अनुसार कि इस परीक्षा के आयोजन को लेकर निर्वाचन आयोग से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के सचिव के माध्यम से व्यापम द्वारा अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने पर इस परीक्षा की तिथि पुनः घोषित की जाएगी। यह भर्ती परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *