CG News : पेट्रोल टैंकर वाहन ने बाइक सवारों को मारी जोरदार ठोकर...पिता और बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत - Balaji 36 News

CG News : पेट्रोल टैंकर वाहन ने बाइक सवारों को मारी जोरदार ठोकर…पिता और बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत


धमतरी।  जिले में दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। यहां एक पेट्रोल टैंकर वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्री की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना कुरूद थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक आरंग के ग्राम भोथली निवासी थे। बाइक सवार मृतक अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर ग्राम नारी जा रहे थे। कि ग्राम कुहकुहा के पास एक पेट्रोल टैंकर वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार पिता पुत्री की मौत हो गई। तो वहीं पत्नी और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी मिलते ही कुरूद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *