World Cup 2023: आज भारत-अफगानिस्तान का मुकाबला…कोहली और रोहित उड़ाएंगे चौके-छक्के


https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1

दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 का 9वां मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. भारत-अफगानिस्तान के बीच अब तक सिर्फ 3 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने दो मैच जीते हैं जबकि एक मैच टाई रहा है. टीम इंडिया अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखने के लिए मैदान पर उतरेगी. क्रिकेट फैंस को दिल्ली में होने वाले इस मैच में चौके छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है. ये मैदान अपने हाई स्कोरिंग मैचों के लिए जाना जाता है, और दिल्ली वालों का यही इच्छा है कि भारतीय टीम इस मैदान पर खूब रन बरसाए.गुजरात से आए क्रिकेट फैंस विधि ने बताया कि मेरा फेवरेट प्लेयर रविंद्र जडेजा है, उन्होंने पिछले मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी थी, और आज के मुकाबले में भी रविंद्र जडेजा अच्छा प्रदर्शन करेंगे. वहीं हितेश ने बताया कि आज के मुकाबले में लोकल बाय विराट कोहली शतक मारेंगे और भारतीय टीम मैच जीतेगी. वहीं रोहित शर्मा के फैंस अतुल ने कहां की आज के मुकाबले में रोहित शर्मा एक बार फिर दोहरा शतक लगाएंगे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

अफगानिस्तान- रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *