ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार कार की टक्कर से जीजा साले की मौत, परिवार में पसरा मातम - Balaji 36 News

ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार कार की टक्कर से जीजा साले की मौत, परिवार में पसरा मातम


दुर्ग।  जिले में सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं। वहीं एक और ताजा मामला नेवई थाना क्षेत्र में मरोदा ओवर ब्रिज पर दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। स्कूटी सवार जीजा-साले को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। कार चालक के बारे में फिलहाल किसी भी तरह की जानकारी पता नहीं चल पाई है।

सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत 

नेवई भाठा निवासी दीपक गुप्ता ( 35 ) अपनी स्कूटी से साले चंदन साव ( 27 ) के साथ सुपेला कॉन्ट्रैक्टर कॉलोनी अपने घर जा रहा था. इसी दौरान मरोदा ओवर ब्रिज पर एक कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी. दोनों को टक्कर मारने के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया. वहां से गुजर रहे लोगों ने डायल 112 पर फोन किया. कुछ देर बाद जिला अस्पताल से एंबुलेंस पहुंची. दोनों गंभीर घायलों को अस्पताल लेकर जाया गया. लेकिन कुछ ही देर में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *