https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। प्रदेश में 2 चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण में 7 नवंबर और दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव परिणामों की घोषणा 3 दिसंबर को होगी।–
- 5 राज्यों में कुल 16.14 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता, 7.8 करोड़ महिला मतदाता होंगे।
- इस बार 5 राज्यों में 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। छत्तीसगढ़ में कुल 2.03 करोड़ मतदाता हैं।
- आपराधिक पृष्ठभूमि वालों को तीन बार न्यूज पेपर में देना पड़ेगा। राजनीतिक दलों को भी बताना पड़ेगा कि उन प्रत्याशियों के अलावा कोई विकल्प नहीं था।
- छत्तीसगढ़ में पिछली बार दो फेज में 12 और 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। रिजल्ट 11 दिसंबर को अनाउंस किया गया था। 18 दिसंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण हुआ था।
- छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों में 18 से 22 साल की आयु के कम से कम 18.68 लाख वोटर्स। अंतिम संशोधित मतदाता सूची के अनुसार, राज्य में कुल मतदाता 2.03 करोड़ हैं. इनमें 1.01 करोड़ पुरुष वोटर्स तो 1.02 करोड़ महिला वोटर्स हैं