https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले ही महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है, इसी कड़ी में आज किसान नेता योगेश तिवारी राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया दशहरा मैदान रावणभाठा में BJP प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए, वहीं उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह भी साथ में मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि योगेश तिवारी और उनके साथियों का BJP में स्वागत करता हूं, योगेश तिवारी किसान नेता हैं, प्रदेश की कांग्रेस सरकार झूठ बोलकर काम कर रही है।