CG- Love, SEX और धोखा: RI के बेटे ने शादी का झांसा देकर गर्लफ्रेंड किया दुष्कर्म...वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल...फिर जो हुआ… - Balaji 36 News

CG- Love, SEX और धोखा: RI के बेटे ने शादी का झांसा देकर गर्लफ्रेंड किया दुष्कर्म…वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल…फिर जो हुआ…


बिलासपुर : जिले में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. युवती ने RI के बेटे पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है. पीड़िता ने वीडियो बना कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, 5 साल पहले आरोपी आदर्श सिंह से पीड़िता की दोस्ती हुई थी. इसके बाद आरोपी शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा और पीड़िता का गर्भपात भी कराया.

मामले की शिकायत मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी गई है। मामले में सिविल लाइन थाना टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि प्रार्थिया के रिपोर्ट पर सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज कर लिया गया है.

प्रार्थिया के अनुसार आरोपी पिछले 5 सालों से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था. जिसपर पुलिस अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है. वहीं आरोपी की तलाश जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *