सीएम कल देंगे प्रदेश को टेनिस अकादमी की सौगात - Balaji 36 News

सीएम कल देंगे प्रदेश को टेनिस अकादमी की सौगात


रायपुर। छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और अंतर्राष्ट्रीय हाकी स्टेडियम के बाद खेलों के लिए अब एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। ये सौगात रायपुर में टेनिस अकादमी के रूप में प्रदेश की जनता को मिलने जा रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार 27 सितंबर को टेनिस स्पोर्ट्स अकादमी ( छात्रावास एवं प्रशासनिक भवन) का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल तथा लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू भी उपस्थित रहेंगे।

रायपुर के लाभांडी में 17.15 करोड़ रूपए की लागत से तैयार ये टेनिक अकादमी छत्तीसगढ़ की पहली और सबसे बड़ी अकादमी होगी।छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुसार विश्वस्तरीय खेल मैदान भी तैयार किए जा रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *