सेंट थॉमस महाविद्यालय में वूमेन सेल द्वारा स्ट्रेस कॉपिंग कार्यक्रम का आयोजन - Balaji 36 News

सेंट थॉमस महाविद्यालय में वूमेन सेल द्वारा स्ट्रेस कॉपिंग कार्यक्रम का आयोजन


भिलाई। सेंट थॉमस महाविद्यालय में वूमेन सेल द्वारा आयोजित कार्यक्रम स्ट्रेस कॉपिंग मैनेजमेंट का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिनकी मुख्य वक्ता एम्स हॉस्पिटल रायपुर की जूनियर डॉक्टर ऑफिसर एवं आई. सी. एम. आर.सेंट्रल जोन भिलाई. से र्डॉ गेवी विनम मेश्राम थी। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्रार्थना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत भाषण कार्यक्रम की संयोजिका डॉ रीमा देवांगन ने किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर एम जी रोइमोन द्वारा इस कार्यक्रम पर अपने विचार प्रस्तुत किया ,जिसमें उन्होंने कहा की जीवन को किस तरीके से मैनेज करें ,छात्र जीवन किस तरह से चिंता मुक्त रखा जाए ,स्ट्रेस मैनेजमेंट किस तरीके से किया जाए , पर अपने विचार व्यक्त किया । महाविद्यालय प्रशासक फादर डॉ जोशी वर्गीस ने कार्यक्रम के लिए अपनी शुभकामना दी। मुख्य वक्ता डॉ महोदया ने स्ट्रेस कॉपिंग पर अपने विचार प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने बताया कि स्ट्रेस क्या होता है ,उसे कैसे निकाला जा सकता है , स्ट्रेस को कैसे पहचाना जा सकता है और जीवन में स्ट्रेस फ्री कैसे रहा जा सकता है। इन सब बातों पर उन्होंने अपने विचार प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ अनुपम गंगराड़े ने किया। वूमेन सेल के सभी सदस्य. डॉ सुजा ,डॉ स्मिता डेनियल, डॉ रीमा देवांगन, डॉ रूपा श्रीवास्तव , सुसन एबिशन सभी सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज की सहायक प्राध्यापिका. डॉ नीलम गांधी ने किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *