मुख्यमंत्री बघेल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा में शामिल हुए - Balaji 36 News

मुख्यमंत्री बघेल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा में शामिल हुए


कोसरिया यादव महासभा का आयोजन

दुर्ग/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिला मुख्यालय दुर्ग के पुराना बस स्टैंड में कोसरिया यादव महासभा द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक श्री अरुण वोरा और श्री देवेन्द्र यादव, महापौर दुर्ग श्री धीरज बाकलीवाल, महापौर भिलाई श्री नीरज पाल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष श्री आर.एन. वर्मा और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र साहू भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि यादव समाज भगवान कृष्ण को मानने वाला समाज है। भगवान कृष्ण के विभन्न रूपों में हम दर्शन करते है। आज भगवान कृष्ण के जन्मदिवस के अवसर पर समाज जन्मोत्सव मना रहा है। सरकार में समाज के प्रतिनिधित्व के संबंध में अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रजातंत्र में सभी समाज को अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए योजना बनाई है। छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है। आज यहां के किसान खुश है। प्रदेश में कृषि के साथ व्यापार और उद्योग सभी चल रहे है। प्रदेश में धान के साथ दुग्ध उत्पादन भी बढ़ा है। कोई समाज ऐसा नही जिसको सरकार जमीन नही दिया हो। सभी समाज को जमीन उपलब्ध कराया गया है। साथ ही समाज के मांग के अनुसार भवन बनाने राशि भी दे रहे है। मुख्यमंत्री जी ने समाज के मांग का जिक्र करते हुए कहा कि यादव समाज जमीन के लिए कलेक्ट्रेट में आवेदन प्रस्तुत कर निर्धारित मापदण्ड के अनुसार जमीन की व्यवस्था करा लें। जमीन मिलने पर भवन के लिए सरकार राशि उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के साथ यहां लोगों के लिए रोजगार का प्रबंध करा रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शोभा यात्रा में शामिल लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कोसरिया यादव समाज दुर्ग के अध्यक्ष श्री बोधन यादव ने स्वागत भाषण में समाज की विभिन्न मांगों की ओर मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और कोसरिया यादव समाज के अन्य पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *