CRIME NEWS : पिता बना हैवान, 24 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, वजह जानकार हो जाएंगे हैरान - Balaji 36 News

CRIME NEWS : पिता बना हैवान, 24 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, वजह जानकार हो जाएंगे हैरान


राजनांदगांव ।  छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव में पिता-पुत्र के रिश्‍ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पिता ने 24 वर्षीय बेटे की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के साक्ष्य को छुपाकर आरोपित पिता ने बेटे की अंतिम संस्‍कार की तैयारी कर रहा था। तभी सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह मामला ग्राम धनगांव का है। घटना बीते मंगल-बुधवार की दरमियानी रात की है। रात करीब 12 बजे युगेश शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस बात को लेकर युगेश के साथ पिता देवसिंग का विवाद हुआ। विवाद के दौरान बेटे ने पिता के गले को रस्सी से दबाने का प्रयास किया, उसी रस्सी को पिता ने युगेश के गले में लपेट कर उसे जमीन पर गिरा दिया। जिससे युगेश के सिर पर गंभीर चोंट लगी। बेटे जमीन पर अचेत देखकर आरोपित ने गुस्से में रस्सी से उका गला दबा दिया, जिससे मौके पर ही युगेश की मौत हो गई।

शराब के लिए घर का सामान बेचने पर पिता-पुत्र में हुआ विवाद

आरोपित पिता ने बताया कि शराब पीने के लिए युगेश ने घर की मोटर साइकिल, मोबाइल फोन व अन्य घरेलू सामान को बेच दिया है। इसको लेकर ही वारदात वाली रात पिता-पुत्र में जमकर विवाद हुआ। पुलिस ने आरोपित देवसिंग के निशानदेही पर प्लास्टिक व कपड़े से बनी रस्सी को बरामद कर लिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *