ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने दंपति को मारी ठोकर, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, महिला गंभीर - Balaji 36 News

ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने दंपति को मारी ठोकर, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, महिला गंभीर


बलौदाबाजार। ACCIDENT NEWS : जिले में भीषण सड़क हादसा होने की खबर आ रही है. जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को चपेट में ले लिया. इस हादसे में मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं, महिला गंभीर रूप से घायल है.इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दंपति को चपेट में ले लिया है. हादसे में युवक की मौत हो गई है. वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा इतना भयानक था कि तेज रफ्तार ट्रक अंबुजा सीमेंट के मुख्य मार्ग स्थित दीवार में जा घुसा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *