अस्पताल में महिला से हैवानियत, किडनी का इलाज कराने गई पीड़िता के साथ डॉक्‍टरों ने किया गैंगरेप - Balaji 36 News

अस्पताल में महिला से हैवानियत, किडनी का इलाज कराने गई पीड़िता के साथ डॉक्‍टरों ने किया गैंगरेप


पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। सिंध प्रांत के एक अस्‍पताल में इलाज कराने आई एक हिंदू महिला के साथ डॉक्‍टरों ने गैंग रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत के टंडो मुहम्मद खान सिटी स्थित इंडस हॉस्पिटल में 23 वर्षीय मरीज अपनी किडनी का इलाज करवाने के लिए आई थी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी डॉक्टरों ने नशे की दवा देने के बाद उसके साथ गैंग रेप किया। दुष्कर्म के बाद तबीयत बिगड़ने लगी और उसको हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।पीड़िता के परिजनों ने वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर और अन्य स्टाफ फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों को जल्‍द गिरफ्तार करने का दावा किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *