BREAKING : रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, सीएम बघेल ने किया आत्मीय स्वागत, राजीव युवा मितान सम्मेलन कार्यक्रम के लिए हुए रवाना - Balaji 36 News

BREAKING : रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, सीएम बघेल ने किया आत्मीय स्वागत, राजीव युवा मितान सम्मेलन कार्यक्रम के लिए हुए रवाना


रायपुर: राजीव युवा मितान सम्मेलन में शामिल होने राहुल गांधी रायपुर पहुंच चुके है। सांसद राहुल गांधी का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पहुंचने पर पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया। सांसद राहुल गांधी राजधानी रायपुर में आयोजित राजीव युवा मितान सम्मेलन में शामिल होने विवेकानंद विमानतल से मेला ग्राउण्ड, कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए है।

कुछ देर में वे नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में राजीव युवा मितान किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के साथ सीनियर ऑब्जर्वर प्रीतम सिंह, सह प्रभारी विजय जांगिड़ समेत कई नेता मौजूद रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *