हिमाचल के आपदा पीड़ितों के लिए भेजी जाएगी 11 करोड़ की सहायता राशि, CM बघेल ने की घोषणा - Balaji 36 News

हिमाचल के आपदा पीड़ितों के लिए भेजी जाएगी 11 करोड़ की सहायता राशि, CM बघेल ने की घोषणा


रायपुर. देव भूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में भीषण प्राकृतिक विपदा आई है. ऐसे में हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े हैं.

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर चर्चा की थी और हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली थी. मुख्यमंत्री बघेल ने उनसे कहा कि पूरा देश हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा है. हम सब सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए कार्य करेंगे.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *