नक्सलियों ने की कोटवार की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव, पर्चा भी फेंका - Balaji 36 News

नक्सलियों ने की कोटवार की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव, पर्चा भी फेंका


कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी नापाक करतूत को अंजाम दिया है। यहां माओवादियों ने मुखबिरी के शक में एक कोटवार की हत्या कर दी है और शव को खेत में फेंक दिया। नक्सलियों ने शव के साथ एक पर्चा ​भी फेंका है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, रिंगागोदी गांव में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में कोटवार को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात में 15 से 20 नक्सली गांव में आए और कोटवार धर्मलाल बघेल को उठाकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद आज यानि रविवार सुबह खेत में कोटवार का शव मिला है। वहीं मौके पर नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका है। एसपी वाय अक्षय कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस कोटवार के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *