https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
रायपुर। CG NEWS : सीएम भूपेश के खिलाफ फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक का नाम समीर साहू है और रायपुर का ही रहने वाला है।
दरअसल, समीर साहू ने अपने फेसबुक पर सीएम भूपेश के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज की थी। इसकी शिकायत कांग्रेस नेताओं ने 9 अगस्त को सिविल लाइंस पुलिस में की थी। पुलिस ने 294,504 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश करते हुए आरोपी समीर साहू को गिरफ्तार किया गया।